चुनावी वादे नहीं हुए पूरे, कर्मचारियों का प्रदर्शन
रायपुर | चुनावी वादे पूरे किए जाने को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को प्रदेशभर में कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संचालक सदस्य सुभाष मिश्रा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान और वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष सतीश मिश्रा और शिक्षक संघ के जगदीश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी मान्यता प्राप्त संगठन इस जंगी प्रदर्शन में शामिल हुए। तहसील और जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन के बाद सीएम और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी मांगों पर निर्णय न होने पर पूरे प्रदेश में 12 जून को सामूहिक अवकाश लेकर कार्यालय और शालाओं मेंं तालेबंदी की जाएगी।