पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहिष्कार का विरोध करें, पुलिस मदद नहीं करेगी तो समाज खुद जाएगा कोर्ट

बहिष्कार का विरोध करें, पुलिस मदद नहीं करेगी तो समाज खुद जाएगा कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

धोबी समाज प्रदेशभर में युवा जोड़ो अभियान चला रहा है। पिछले दिनों बलौदाबाजार में आयोजित परिचय सम्मेलन में एक तरफ जहां युवाओं के रिश्ते तय हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर समाज के ही कुछ लोगों ने खाप पंचायतों का मुद्दा उठा दिया। लोगों की शिकायत थी कि अब भी कुछ इलाकों में खाप पंचायतें लगती हैं। लोगों का बहिष्कार जारी है। समाज में वापस शामिल करने के नाम पर उनसे तगड़ा जुर्माना भी वसूला जाता है।

कार्यक्रम में शामिल प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को बताया कि प्रदेश के सभी जिला-ब्लॉक और ग्राम इकाई को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसा काम करने से बचें। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि अगर समाज का कोई पदाधिकारी ऐसी कार्रवाई करता है तो वे खुलकर उनका विरोध करें। प्रदेश कार्यकारिणी को फोन, पत्र के जरिए मामले की जानकारी दें। इससे पहले थाने जाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दें। अगर पुलिस सामाजिक मामला बताकर केस दर्ज नहीं करती तो प्रदेश कार्यकारिणी खुद पदाधिकारी के खिलाफ कोर्ट जाएगी। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने इस बारे में बताया कि पिछले साल से ही प्रदेश कार्यकारिणी ने खाप पंचायतों के खिलाफ प्रस्ताव पारित इसका विरोध कर दिया है। सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि ऐसी गतिविधियों में उनका नाम नहीं आना चाहिए। अगर समाज का कोई पदाधिकारी ऐसे मामलों में शामिल पाया जाएगा तो तत्काल उसे उसके पद से हटाया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ लीगल एक्शन भी लेंगे।

नए सामाजिक भवन के लिए भूिमपूजन किया गया।

5 रिश्तों से 10 परिवारों का भला: महंत रामसुंदर

यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत रामसुंदर दास थे। उन्होंने नए सामाजिक भवन के लिए भूमिपूजन किया। युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है। युवाओं को अपने पसंद का जीवनसाथी चुनने का मौका मिलता है। अगर ऐसे सम्मेलनों से 5 रिश्ते भी तय होते हैं तो 10 परिवारों का भला होता है। समाज में ऐसे आयोजनों को लेकर जागरूकता आनी चाहिए। परिचय सम्मेलन में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। रिश्ता तय होने पर समाज उनका सामूहिक विवाह भी करवाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश कार्यकारिणी ने सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

खबरें और भी हैं...