चांद दिखा तो आज से शुरू हो जाएगा रमजान
रायपुर | बैजनाथपारा के मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन मुस्लिम यतीम खाना से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को रमजान का चांद दिख सकता है। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अली फारुकी ने कहा कि जैसे ही चांद की तस्दीक मिलेगी रमजान शुरू हो जाएगा। इस बार 46 मस्जिदों के अलावा 18 जगह और तरावीह की नमाज होगी। मुस्लिम हॉल बैजनाथपारा में दस रोजा तरावीह की नमाज होगी। शहर काजी ने पूरे छत्तीसगढ़ के मुतवल्लियों से चांद की तस्दीक को खास तवज्जो देने की अपील की है।