पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में एटीएम में नहीं रहते गार्ड, पुलिस पेट्रोलिंग के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था

रात में एटीएम में नहीं रहते गार्ड, पुलिस पेट्रोलिंग के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने 21 अप्रैल के अंक में हर साल एटीएम से जुड़ी से ज्यादा वारदातें, रात के समय 6000 बूथ में से 5 हजार में सुरक्षा गार्ड नहीं शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया था। जिस पर टीम ने रात 12 बजे से 3 बजे तक शहर के 40 से अधिक अलग-अलग शासकीय व गैर शासकीय बैंकों के एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए पता लगाया था, जिसमें टीम ने खुलासा किया था कि राजधानी के करीब 6 हजार एटीएम में से 5 हजार में बूथ में सुरक्षा गार्ड ही नहीं पाए गए। कुछ बैंकों में गार्ड सोते हुए पाए मिले। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में कई बार अंतर्राज्यीय गिरोह ने इसका फायदा उठाकर एटीएम बूथ को तोड़ा है। वाबजूद इसके इन वारदातों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

पेट्रोलिंग के जरिए करते हैं सुरक्षा, बैंक नहीं देते ध्यान

एटीएम बूथ पर रात के वक्त गार्ड ही नहीं रहते हैं। इसलिए हम पेट्रोलिंग करवाते हैं। जिससे अपराधों को रोका जा सकता है। बूथ के संरक्षण पर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होती है, पत्राचार भी किए जाते हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता है। अमरेश मिश्रा, एसपी, रायपुर

खबरें और भी हैं...