पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ओर पानी की किल्लत, दूसरी ओर निगम के टैंकरों से लीकेज में रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

एक ओर पानी की किल्लत, दूसरी ओर निगम के टैंकरों से लीकेज में रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार को शिकायत मिली कि एक ओर राजीव नगर, महात्मा गांधी वार्ड, शंकर, कालीमाता वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, तात्यापारा वार्ड, राजीव गांधी वार्ड के अलावा अन्य वार्डों में पानी को लेकर वार्डवासियों को परेशान होना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर जोन क्रमांक 3 ननि के कर्मचारी पानी के टैंकर में पानी भरकर तो ले जाते हैं, लेकिन वह टैंकर से निकलने वाले पाइप के लॉक को सही तरीके से बंद नहीं करते हैं। इस अनदेखी के चलते टैंकर से पानी सड़कों पर गिरता रहता है। जिससे उपयोगी पानी ब्यर्थ चला जाता है। यह स्थिति आए दिन बन रही है। कर्मचारी टैंकर में पानी भर लेते हैं, लेकिन उसे ठीक तरीके से बंद नहीं करते हैं। जिससे शहर की सड़कें गीली हो जाती हैं।

राजधानी में सालाना 73 फीसदी पानी का दोहन हो रहा है, पानी का दुरुपयोग न हो, इसके लिए शहरवासी कई तरह के प्रयास करते हैं, कई स्थानों पर लोगों को सप्ताह में दो या तीन बार ही मिल पाता है, जिससे वह पानी की अहमियत समझते हैं। दूसरी ओर निगम के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते टैंकर का पानी सड़कों पर गिरता रहता है और वह ध्यान ही नहीं देते हैं।

करवाएंगे मॉनीटरिंग

 जोन के सभी पानी के टैंकरों की मॉनीटरिंग करवाएंगे कि आखिर कर्मचारी इतनी लापरवाही क्यों बरत रहे हैं। टीम को भेजकर जांच की जाएगी। अरुण साहू, कमिश्नर जोन क्रमांक 3
खबरें और भी हैं...