पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 20 मई तक डेमो क्लास, एक्सपर्ट्स देंगे गाइडेंस

18-20 मई तक डेमो क्लास, एक्सपर्ट्स देंगे गाइडेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली आईएएस एकेडमी में

कल से शुरू होगी नई बैच

रायपुर | सिविल सेवा व पीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आईएएस एकेडमी ने अब रायपुर में अपनी नई ब्रांच शुरू की है। लोकास प्लाजा, बॉटल हाउस के पास, शंकरनगर स्थित ब्रांच का संचालन फर्स्टमैन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के अंर्तगत किया जा रहा है जिसमें नई बैच 18 मई से शुरू हो रही है। साथ ही 18 से 20 मई तक डेमो क्लासेस रखी गई है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। डेमो क्लासेस में एक्सपर्ट्स अलग-अलग सब्जेक्ट पर स्टूडेंट्स को गाइडेंस देंगे।

दिल्ली आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 18 मई से रायपुर ब्रांच में नई बैच शुरू कर रहे हैं। नई बैच सुबह एवं शाम की पालियों में संचालित होगी। ब्रांच में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को पूर्णत: वातानुकूलित क्लासरूम, लगभग सभी उपयोगी किताबों से सुसज्जित लाइब्रेरी, डाउट क्लियरिंग सेशन, उनकी क्लास की वीडियो रिकार्डिंग, स्टेंडर्ड नोट्स जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिविल सेवा व पीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए बिलासपुर में उनका संस्थान 11 साल से सफलतापूर्वक संचालित है। फर्स्टमैन एजुकेशन के राजेश बोड़े ने बताया कि 18 मई को डेमो क्लासेस में शाम 5-7 बजे तक सौरभ चतुर्वेदी स्टूडेंट्स को गाइडेंस देंगे। इसी तरह 19 मई को 5-6 बजे तक विनयशील, 6-7 बजे तक मुरली देवांगन व 7-8 बजे तक मुथुन सिंह आैर 20 मई को 5-6 बजे तक योगेश्वर मिश्रा, 6-7 बजे तक अरविंद चौधरी, 7-8 बजे तक हेमंत साहू मार्गदर्शन देंगे।

खबरें और भी हैं...