पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निसार को 5 विकेट, स्मैशर्स को मिली 24 रन से जीत

निसार को 5 विकेट, स्मैशर्स को मिली 24 रन से जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| कबीर नगर स्मैशर्स ने पार्थ प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में रेनीगेड्स को 24 रन से मात दी। कबीर नगर मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्मैशर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवर में 58 रन बनाकर आउट हो गई। मनीष और अनुराग ने 11-11 रन बनाए। टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। विनय सिंह ने चार रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी रेनीगेड्स की टीम 8.2 ओवर में 34 रन पर सिमट गई। आदित्य ने 11 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। निसार शेख ने चार रन देकर पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। एक अन्य मुकाबले में रेनीगेड्स को वॉरियर्स को चार विकेट से मात दी।

खबरें और भी हैं...