पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात खेल संघ और उद्योग के बीच अहम बैठक कल

सात खेल संघ और उद्योग के बीच अहम बैठक कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उद्योगों की ओर से कई खेल संघों को हर साल लाखों रुपए की मदद दी जा रही है। फिर भी कई खेल संघ स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन नहीं कर रहे हैं। कई फंड की कमी बता रहे हैं। इसी संबंध में उद्योग विभाग, खेल विभाग और सात खेल संघ के पदाधिकारियों की बैठक 18 मई को मंत्रालय में होने जा रही है। जिन सात खेल संघों को पत्र लिखकर बुलाया गया है, उनमें फुटबॉल, बैडमिंटन, कयाकिंग-केनोइंग, फेंसिंग, एथलेटिक्स, वालीबॉल और हॉकी शामिल हैं। पहले चरण में इन खेलों को आने वाले समय में मदद देने पर चर्चा और अब तक मिली मदद के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद कई दूसरे खेलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। छग कयाकिंग-केनोइंग संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत रघुवंशी ने बताया कि बैठक में हमें पत्र मिल चुका है। बैठक में सभी सात खेल संघ के अध्यक्ष और सचिव को बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...