पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतुल की नाबाद पारी से चार्जर ने सुपर को 4 विकेट से हराया

अतुल की नाबाद पारी से चार्जर ने सुपर को 4 विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पीसीएल-2018 में बुधवार को पीसीसी सुपर और पीसीसी चार्जर के बीच मैच हुआ। जिसमें पीसीसी चार्जर ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। पीसीसी सुपर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 88 रन बनाए। जिसमें सार्वाधिक वंश द्विवेदी 21 रन और गौतम ने 20 रन बनाए। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीसी चार्जर की शुरुआत काफी खराब रही। पीसीसी चार्जर का एक समय स्कोर 25 रन पर 5 विकेट था। लेकिन चार्जर के अतुल ने टीम को संभालते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। चार्जर ने 6 विकेट खोकर 89 रन बनाए और जीत हासिल की। जीत के हीरो रहे अतुल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट से कई जूनियर क्रिकेटरोंको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिला है।

खबरें और भी हैं...