वेटलिफ्टिंग: समर कैंप में 200 से अधिक खिलाड़ी हो रहे हैं शामिल
रायपुर| क्रीड़ा भारती की ओर से छत्तीसगढ़ के छह अलग-अलग जिलों में वेटलिफ्टिंग का 21 दिवसीय समर कैंप लगाया जा रहा है। 14 मई से शुरू हुए कैंप में अब तक राजधानी में 60 जबकि पूरे राज्य में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रुस्तम सारंग ने बताया कि कैंप में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को उतरने का मौका दिया गया है। शिविर में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर के खिलाड़ी गुढ़ियारी स्थित सतनाम व्यायाम शाला में प्रशिक्षाण ले रहे हैं।