ठंडी हवा और बादलों से गर्मी फिर 40 डिग्री से कम, बौछारों के आसार आज भी
रायपुर| बिहार-झारखंड में सक्रिय चक्रवात के असर से बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे से राजधानी में फिर तेज हवा के साथ बादल छाने लगे। शाम करीब 5 बजे हल्के अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से दोपहर की गर्मी फिर 40 डिग्री से कम हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को भी दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बौछारों के आसार हैं। दिन में गर्मी भी 40 डिग्री के आसपास ही रहेगी।
नगरघड़ी से निकाली गई घड़ी
रिनोवेशन के आखिरी दौर में राजधानी की पहचान नगरघड़ी से घड़ी निकाल ली गई है। यहां नई घड़ी लगाई जाने वाली है, जिसका लुक बहुत पुरानी घड़ियों जैसा ही रहेगा। एक-दो दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।
फोटो : सुधीर सागर