पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाई बीपी के 30 हजार मरीज बढ़े, आज विश्व हायपरटेंशन डे

हाई बीपी के 30 हजार मरीज बढ़े, आज विश्व हायपरटेंशन-डे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदलती जीवनशैली व तनाव के कारण हायपरटेंशन के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। विश्व हायपरटेंशन डे गुरुवार को मनाया जाएगा। ताजा सर्वे में ये बात सामने आई कि प्रदेश में हायपरटेंशन के 30 हजार नए मरीज बढ़ गए हैं। वहीं 19 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2017-18 में केवल 14 जिलों में 30 हजार से ज्यादा हायपरटेंशन के नए मरीज मिले हैं। अगले साल तक प्रदेश में 800 हेल्थ व वेलनेस सेंटर पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर खोलने का प्रस्ताव है। इन सेंटरों में हायपरटेंशन के अलावा शुगर के मरीजों की जांच व इलाज किया जाएगा। एक निजी अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ. देवेंद्र नायक ने बताया कि 30 साल की आयु के बाद लोगों को नियमित रूप से बीपी व शुगर की जांच करानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...