अलर्ट... बीएड व डीएल.एड प्रवेश परीक्षा 7 जून को
रायपुर | बीएड व डीएलएड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जून को होगी। पिछले दिनों इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्रवेश पत्र मई के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। राज्य में करीब 143 कॉलेजों में बीएड की चौदह हजार सीटें हैं। इनमें दाखिला इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम होगा। इन परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी होंगे।