पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PPHT और PET की मेरिट में शहर से 7 स्टूडेंट, PPT में एक भी नहीं

PPHT और PET की मेरिट में शहर से 7 स्टूडेंट, PPT में एक भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ व्यापमं ने शुक्रवार शाम प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) और प्री फॉर्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) के रिजल्ट जारी कर दिए। तीनों परीक्षाओं में दुर्ग और भिलाई के स्टूडेंट्स का दबदबा रहा। पीईटी में चार स्टूडेंट्स और पीपीएचटी में रायपुर से 3 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है, लेकिन पीपीटी में शहर से एक भी स्टूडेंट मेरिट में जगह बनाने में सफल नहीं हो सका। पीईटी में भिलाई के सात्विक बंछोर, पीपीएचटी में बालोद की जयश्री और पीपीटी में भिलाई के रितिक कुमार स्टेट टॉपर रहे हैं। पीईटी में शहर के स्नेहिल कुमार और पीपीएचटी रेशुल वाटे सिटी टॉपर रहे। स्नेहिल 12वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में भी शामिल थे। पीईटी में 18 हजार 842, पीपीएचटी में 13 हजार 979 और पीपीटी में 21 हजार 851 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

मेरिट लिस्ट में भिलाई का दबदबा

पीईटी टाॅप- 10

1. सात्विक बंछोर, दुर्ग 2. स्नेहिल कुमार, रायपुर 3. प्रियांशु सिंह सोमवंशी, सरगुजा 4. जीत प्रजापति, मुंगेली 5. अनघ शर्मा, रायपुर 6. अपूर्व सक्सेना, रायपुर 7. हर्ष वर्धन दुबे, दुर्ग 8. जय पुरी गोस्वामी, रायपुर 9. हर्ष श्रीवास्तव, दुर्ग 10. मयंक पटेल, दुर्ग।

पीपीएचटी टॉप- 10

1. जयश्री, बालोद 2. राजू, बिलासपुर 3. अमन साहू, झारसुगड़ा, ओडिसा 4. शिवजी शुक्ला, कोंडागांव 5. रेशुल वाटे, रायपुर

6. शुभम सिंह राजपूत, दुर्ग 7. सौम्या जीत चक्रबर्ती, रायपुर

8. आकांक्षा एस पेठकर, दुर्ग 9. रितिका अग्रवाल, बिलासपुर 10. अंजली पटले, रायपुर।

खबरें और भी हैं...