रायपुर | शुक्रवार को रायपुरियंस को अपने ही शहर में पेरिस का एफिल टावर देखने को मिला, वो भी उल्टा लटकता हुआ। मौका था स्पेस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन (एसआईडीआई) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटीरियर और फैशन एग्जीबिशन की ओपनिंग का। यहां स्टूडेंट जे. अपूर्वा, दीपाली चावड़ा, सोमेश कृष्णानी और दीप्ति अठवानी ने वेस्ट मेटेरियल, कार्ड बोर्ड, कागज के पाइप रोल, पुरानी साइकल, दरवाजे और पेड़ की टहनी जैसे कई सामान इस्तेमाल कर पेरिस की सड़कों का मॉडल तैयार किया है। जहां एक तरफ एफिल टावर, ब्रिज तो दूसरी तरफ गार्डन और मकान नजर आते हैं। खास बात ये है कि सड़क से लेकर बिल्डिंग तक सारी चीजें उल्टी डिजाइन की गई हैं। एग्जीबिशन में हैरी पॉटर थीम पर उसकी पूरी दुनिया भी बनाई गई है। स्टूडेंट विष्णु देवांगन ने मोम की ड्रेस बनाई है। उन्होंने कपड़े के बेस पर मोम पिघलाकर डिजाइन बनाया है। वहीं, स्टूडेंट महक ने ऐसी मॉडर्न साड़ी एग्जिबिट की है, जिसके पल्लू पर चैन है। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की रिचा और कपिल केलकर के साथ अन्य मौजूद रहे।
एग्जीबिशन में छत से उल्टा लटकता नजर अाया एफिल टावर। स्टूडेंट्स ने यूं क्लिक किए फोटोज।