पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई अटेंडेंस योजना पहले माह ही फेल, 300 कर्मियों का मिस पंच,10 दिनों का वेतन कटा

ई-अटेंडेंस योजना पहले माह ही फेल, 300 कर्मियों का मिस पंच,10 दिनों का वेतन कटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार टीम को शिकायत मिली कि नगर निगम के 300 से ज्यादा कर्मियों के वेतन काट दिए गए है। टीम इसकी हकीकत जानने के लिए पड़ताल की।

इस दौरान खुलासा हुआ कि निगम के फील्ड में जाने वाले अमले की अटेंडेंस मिस हो रही है। क्योंकि अप्रैल माह में मोबाइल एप से हाजिरी प्रक्रिया शुरू होने से सफाई कर्मचारी जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है।

ऐसे कर्मचारी सहयोगियों के भरोसे हाजिरी लगवा रहे हैं। टीम ने पाया कि इसी माह में 300 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी होने पर उन्हें जिम्मेदार अधिकारियों से ड्यूटी पर होने की पुष्टि कराने के बाद वेतन की प्रक्रिया करवानी पड़ रही है।

शेष पेज 2 पर

अधिकारिक पुष्टि के बाद वेतन दिया जाएगा

 अप्रैल से निष्ठा मोबाइल एप से अटेडेंस लग रही है। स्पॉट गलत होने या अन्य किसी प्रकार की तकनीकि खामी की वजह से मिसिंग बताने पर जिम्मेदार अधिकारी अधिनस्थ कर्मचारी के ड्यूटी पर होने की पुष्टि करेंगे, तब वेतन देंगे। आरएस एक्का,प्रोग्रामर ननि रायपुर

सहयोगी लगवाएं अटेंडेंस

 जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है,उनका अधिकारी और सहयोगी अटेडेंस लगा सकते हैं। अटेडेंस शार्ट होने पर जिम्मेदार अधिकारी सुधार करके देंगे। कटा हुआ वेतन दिया जाएगा। आशीष टिकरिहा,उपायुक्त ननि रायपुर

खबरें और भी हैं...