पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेकाहारा में हर माह 15 मरीजों को रेयरेस्ट ब्लड की जरूरत 20 डोनर्स की सूची जिनमें से 17 के मोबाइल नंबर ही बंद

मेकाहारा में हर माह 15 मरीजों को रेयरेस्ट ब्लड की जरूरत 20 डोनर्स की सूची जिनमें से 17 के मोबाइल नंबर ही बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार टीम को सरकारी अस्पतालाें में रेयरेस्ट ब्लड नहीं मिलने की जानकारी मिली। टीम ने इसकी पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि अस्पताल के ब्लड बैंक में जरूरी ब्लड नहीं है। रेयर ब्लड ग्रुप वाले मरीजों को भर्ती कर लिया गया। लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही थी। हालत बिगड़ने पर मरीजों के परिजनों को ही ब्लड लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जबकि अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड स्टोर करके रखने की व्यवस्था है लेकिन ब्लड बैंक में जरूरी ब्लड नहीं रखा जा रहा है। अस्पताल में 20 ब्लड डोनर्स की सूची भी है, लेकिन संपर्क नंबर अपडेट नहीं है। इसलिए उनसे भी रेयरेस्ट ब्लड नहीं मिल पाता। शेष पेज 3 पर



investigation

प्रदेश के सबसे बड़े अम्बेडकर अस्पताल में रेयरेस्ट ब्लड नहीं मिल रहा है, जबकि 20 डोनर्स की सूची प्रबंधन के पास है। फिर भी 80 फीसदी लोगों से समय पर संपर्क नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। इसलिए जरूरतमंदों को एक-एक यूनिट ब्लड भी बाहर से खरीदना पड़ रहा है।

ब्लड डोनर्स को कॉल करके बुलवाते हैं

 रेयर ब्लड ग्रुप वाले मरीजों को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर डोनर्स को कॉल करते हैं। वी. काप्टे, ब्लड बैंक प्रभारी, मेकाहारा

ये अस्पताल में पहुंचे और नहीं मिला इन्हें ब्लड

फॉर्म भरने के बाद भी नहीं दिया खून

संतोषी नगर में रहने वाले फिरतू राम (परिवर्तित नाम) के परिजन अस्पताल में भर्ती थे। इन्हें मरीज के लिए ओ निगेटिव ब्लड की जरूरत थी। अस्पताल के ब्लड बैंक में संपर्क किया गया, लेकिन वहां मरीज के लिए जरूरी ब्लड नहीं मिल पाया।

टीम भेजकर मामले की जांच करवाएंगे

 मरीजों को यदि ब्लड से संबंधित परेशानी हो रही है इसकी टीम भेजकर जांच करवाते हैं। निहारिका बारीक सिंह, सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

तीन दिन बाद भी नहीं दिलवा पाए

िबलासपुर में रहने वाली चंपाबाई को ओ पॉजीटिव ब्लड की जरूरत थी। वह तीन दिन से अस्पताल में ब्लड लेने के लिए भटक रही थी। अस्पताल के ब्लड बैंक में उन्हें ब्लड नहीं मिला। इसलिए बाहर से रूपए खर्च कर ब्लड खरीदनी पड़ी।

7 दिन भटके नहीं मिला ब्लड

तेलीबांधा निवासी बीजूराम साहू सोमवार को इलाज करवाने के लिए अंबेडकर अस्पताल में आए थे, लेकिन उन्हें अब तक ब्लड नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...