रायपुर| ‘स्मार्ट सिटी परियोजना में सूचना और संचार तकनीकों के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन’ (इंटिग्रेटेड स्मार्ट सिटी आईसीटी प्रोजेक्ट) के लिए नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश बंसल का चयन ’बीडब्लू बिजनेस वर्ल्ड डिजिटल इंडिया समिट अवार्ड 2018’ के लिए किया गया है। बंसल को शुक्रवार को दिल्ली के श्रंगीला होटल में इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मेलन का आयोजन बिजनेस पत्रिका बीडब्लू बिजनेस वर्ल्ड द्वारा किया जा रहा है। बंसल का चयन ‘स्मार्ट सिटी में सूचना और संचार तकनीकों के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन’ (इंटिग्रेटेड स्मार्ट सिटी आईसीटी प्रोजेक्ट) की श्रेणी में किया गया है।