पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सजा के बाद अंत्यावसायी निगम के सीईओ बर्खास्त

सजा के बाद अंत्यावसायी निगम के सीईओ बर्खास्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बिलासपुर जिला अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के तत्कालीन कार्यपालन अधिकारी सीआर नवरतन को भ्रष्टाचार के मामले में सजा होने पर बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें कोरबा जिला कोर्ट ने एक वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। नवरतन को हितग्राहियों के फर्जी प्रकरण बनाने, उसमें सहयोग करने और अवैध रूप से आर्थिक लाभ लेने का दोषी पाया गया है। निगम के प्रबंध संचालक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने नवरतन के खिलाफ 8 जनवरी 2008 को कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया था। विशेष जज प्रवीण कुमार ने 11 मई को फैसला सुनाया।

खबरें और भी हैं...