पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रविवि को मिलेगा नया कुलसचिव, वानसूत्रे जा सकते हैं एनआईटी

रविवि को मिलेगा नया कुलसचिव, वानसूत्रे जा सकते हैं एनआईटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए कुलपति के बाद, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलसचिव भी मिलेगा। वर्तमान कुलसचिव संदीप वानसूत्रे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इन्होंने प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए शिक्षा विभाग को आवेदन दिया है। इस संबंंध में उन्होंने शिक्षा सचिव एसके.जायसवाल से मुलाकात की। संभावना है कि इसी महीने ही वे रविवि से रिलीव हो जाएंगे।

साइंस कॉलेज के सहायक प्राध्यापक संदीप वानसूत्रे ने पिछले साल अक्टूबर 2017 में रविवि का कार्यभार संभाला। वे धर्मेश कुमार साहू, आईएएस की जगह कुलसचिव बनाए गए। धर्मेश साहू विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर काफी चर्चा में रहे। उनकी सख्ती को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई। इनके बाद वानसूत्रे यहां आए। वे रविवि आने से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भी कुलसचिव रह चुके हैं। वर्तमान समय में भी वे रविवि में ही हैं। इनके काम काज का तरीका भी हमेशा चर्चा में रहता है। अब वे एनआईटी जा सकते हैं। इनके जाने के बाद रविवि का अगला कुलसचिव कौन होगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि रविवि राज्य का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यहां कुलसचिव का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए कुलसचिव ने शिक्षा विभाग को दिया आवेदन

खबरें और भी हैं...