रायपुर | संतोषी नगर स्थित सब्जी मार्केट के पास शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यहां सभी रोगों का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा के जरिए निशुल्क किया जाएगा। कैंप में डॉ. शोभना गौरव तिवारी अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि यहां सभी तरह के रोगों की जांच की जाएगी। जरूरतमंदों में निशुल्क दवाएं भी बांटी जाएंगी।
इच्छुक व्यक्ति सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच यहां पहुंचकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।