रायपुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ ने अमलीडीह निवासी कैलाश तांडी को ट्राइसिकल प्रदान की। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर, पारस चोपड़ा, गुरुमुख सिंह होरा, विजय चोपड़ा, विजय भट्टाचार्य, महावीर मालू, मुकेश शाह, प्रकाश पुजारा, मदन तालेड़ा आदि मौजूद थे।