रायपुर | हजरत सैय्यद हनीफ शाह रहमतउल्लाह अलैह मोतीबाग वाले बाबा का उर्स पाक तीन दिनों तक मनाया गया। तीन दिनों तक दरगाह में कई आयोजन हुए। 15 मई को शाही संदल चादर निकाला गया। कव्वाल वसीम साबरी ने महफिले सिमा में अपने कलामों से वाहवाही लूटी। मंगलवार को कुल शरीफ की फातेहा के बाद इस साल हज पर जाने वाले हाजियों का इस्तेकबाल किया गया। खादिमे आस्ताना शेख मजीद अशरफी, उर्स कमेटी के सदर मोहम्मद सिद्धिकी कुरैशी ने हज यात्रियों का फूलों से इस्तेकबाल किया। समापन कार्यक्रम में रायपुर के पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल ने चादर पेश की।