रायपुर | महाराष्ट्रीय तेली समाज की महिला मंडल की ओर से अश्वनी नगर में समर कैंप का आयोजन किया गया है। महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति तलमले ने बताया कि कैंप में कैलिग्राफी डांस, मॉडलिंग म्यूरल आर्ट, योगा समेत 9 अलग-अलग विधाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है। कैंप 24 मई तक चलेगा। डॉ. विवेक भारतीया, कविता राठौर, अभिषेक वर्मा आदि ट्रेनर यहां बच्चों की क्लास ले रहे हैं। इस दौरान महिला मंडल की सुषमा कुंभकार, कीर्ति हटवार, सुषमा बंजारी आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।