कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर
छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा एवं युवा संगठन ने संयुक्त रूप से कहार महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया। इस अधिवेशन में समाज के पदाधिकारियों ने बतौर वक्ता कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है, जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़े।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश कहार ने कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तब तक सशक्त नहीं हो सकता, जब तक उसमें एकजुटता न हो। एकजुटता से ही सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूती आ सकती है। उन्होंने कहा कि समाज को एक मंच पर लाकर एकजुट करने के लिए पूरे देश में निवास कर रहे कहार भोई समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह कहार ने समाज को एकजुट करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी प्रशांत नायक ने बताया कि महासभा अध्यक्ष प्रीतलाल यमराज, संरक्षक व सलाहकार पंकज नायक, प्रदेश प्रभारी सतीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कान्हा कौशिक, झारखंड के उपाध्यक्ष लाल बाबू कहार, युवा संगठन के अध्यक्ष संजय बनवासी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखी। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने राज्य में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से अजय अवसरिया, चंद्रहास कहार, राजेंद्र कश्यप, गजेंद्र कश्यप, रश्मि भोई, दिवाकर अवसरिया, राजेश बोयर, नागेंद्र नायक, दाऊलाल घेवरिया, बेनीराम औसर आदि मौजूद थे।