रायपुर | राजधानी की जूनियर सॉफ्टबॉल टीम ने स्टेट लेवल टूर्नामेंट के दोनों खिताब पर कब्जा कर लिया है। जांजगीर में खेले गए मुकाबले में ब्वॉयज कैटेगरी में 12 और गर्ल्स कैटेगरी में 6 टीमों के बीच मुकाबले हुए। रविवार को खेले गए ब्वॉयज कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में रायपुर ने बेमेतरा को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से शिकस्त दी। वहीं गर्ल्स टीम ने बीजापुर को 10-0 के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। ब्वॉयज कैटेगरी में रायपुर कॉर्पोरेशन और गर्ल्स में बेमेतरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके पहले खेले गए मुकाबले में रायपुर ने रायगढ़ को 7-0 से, बीजापुर को 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं गर्ल्स टीम ने धमतरी को 12-0 से हराया था। टूर्नामेंट के बाद प्रदर्शन के आधार पर 3 से 7 जून तक आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसकी सूची सोमवार को जारी की जाएगी।
Junior State Championship