पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्रामा से भ्रष्ट नेताओं पर कसा तंज, लोगों ने उड़ाया मजाक

ड्रामा से भ्रष्ट नेताओं पर कसा तंज, लोगों ने उड़ाया मजाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृति विभाग का कैंपस सोमवार को डिफरेंट आर्ट और डेकोरेटिव्स से रोशन नजर आया। शाम होते ही यहां डांस, ड्रामा जैसे कल्चरल इवेंट भी हुए। मौका था संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर आकार के समापन समारोह का। विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लेने वाले एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के लिए शिविर के अंतिम दिन एग्जीबिशन और कल्चरल इवेंट रखे गए। पार्टिसिपेंट्स ने 15 दिन के शिविर में जो भी सीखा वो सबके सामने प्रजेंट किया। कल्चरल इवेंट के तहत डांस, ड्रामा और मार्शल आर्ट्स की परफॉर्मेंस हुई। बच्चों ने नागपुरी और छत्तीसगढ़ी म्यूजिक पर इटैलियन फोक डांस टारन्टेल्ला पेश किया। छत्तीसगढ़ी फोक डांस और भरतनाट्यम भी किया। स्पेशल कॉमेडी शो में प्रतिभागियों ने नेता का \\\"ता\\\' यानी ताकत खो जाने के बाद की स्थिति पेश की। इसके जरिए भ्रष्ट नेताओं पर तंज कसा गया। दिखाया गया कि ता यानी ताकत खाेने पर वो किसी काम का नहीं रहता। इस नाटक के आखिरी सीन में लोग नेता का मजाक उड़ाते हुए और उसकी जूते से पिटाई करते नजर आते हैं। कार्यक्रम में सभी 15 विधाओं के ट्रेनर्स को सम्मानित किया गया।

बच्चों के साथ 50 साल की महिला ने भी ली ट्रेनिंग: शिविर में 10 साल के बच्चों से लेकर 50 साल तक की महिला भी शामिल हुई। 50 साल की प्रो. अंजली अवधिया ने म्यूरल आर्ट सीखा। उन्होंने म्यूरल आर्ट से एक झरना बनाया। छोटे से पॉट में पानी रखकर उसमें मोटर लगाई, जिससे पानी झरने की तरह गिरता नजर आता है। उन्होंने बताया, जिंदगी में कभी कुछ क्रिएटिव आर्ट नहीं सीखा था। अब बच्चे बड़े हो गए हैं तो सोचा कि उन्हें सिखाने के लिए कुछ सीख लेती हूं। आकांक्षा दानी ने बताया कि उन्होंने पेड़ों के वेस्ट और कपड़ों से फ्लॉवर्स तैयार किए हैं।

नाटक के आखिरी सीन में लोग नेता की जूते से पिटाई करते नजर आए।

218 ने क्ले आर्ट और 204 प्रतिभागियों ने सीखी पेंटिंग

अलग अलग विधाओं में कुल 1 हजार 224 बच्चों ने ट्रेनिंग ली। कैलीग्राफी में 127, क्ले आर्ट 218, टेराकोटा आर्ट 99, पेंटिंग 204, ड्रामा 25, बोनसाई 52, मार्शल आर्ट 87, रजवार भित्ति चित्र 35, मधुबनी 53, गोदना 22, जापानी पेपर आर्ट 55, ग्लास पेंटिंग 78, ड्राई फ्लाॅवर 57, म्यूरल आर्ट 27 और डांस की 85 प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग ली।

खबरें और भी हैं...