आज वैनिला पुडिंग आइसक्रीम डे है। वैनिला ऐसा फ्लेवर है, जो आइसक्रीम से लेकर पुडिंग तक में इस्तेमाल किया जाता है। टेस्टी होने के साथ ही इसके कई फायदे हैं।
डाइटीशियन शिल्पी गोयल के अनुसार इसमें एंटी ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है। इसमें अदरक जैसे गुण भी पाए जाते हैं। इससे बॉडी का इम्यून पावर बेहतर होता है। इसका स्ट्रॉन्ग फ्लेवर नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। आइसक्रीम लोगों को बेहद पसंद है, लिहाजा ये खाते वक्त मन खुश रहता है और तनाव दूर होता है। केक, चॉकलेट, बिस्किट, डेजर्ट और पुडिंग में वैनिला यूज करते हैं। एक आइसक्रीम शॉप के रंजीत वालिया के अनुसार दर्जनों डिफरेंट फ्लेवर की आइसक्रीम के बीच वैनिला अभी भी लोगों की फेवरेट है। वन बाउल वनीला पुडिंग आइसक्रीम में लगभग 268 कैलोरी होती है। जबकि, वैनिला कैलोरी फ्री होती है। यही वजह है कि वेट लूज करने के लिए फिटनेस एक्सपर्ट भी डाइट में वैनिला एसेंस यूज करने की सलाह देते हैं।
महंगी है वैनिला की फसल
वैनिला खुशबूदार फली या बीन्स है। इसका फ्लेवर बेकरी और आइसक्रीम में इस्तेमाल किया जाता है। वैनिला एसेंस काफी महंगा होता है। ये दुनिया की महंगी फसलों में गिनी जाती है। इसकी फसल में फूल लगने में लगभग 3 साल लगते हैं।
शहर के एक कैफे में वैनिला आइसक्रीम एंजॉय करतीं गर्ल्स।