पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुकिंग वर्कशॉप में वुमंस को सिखाई सब्ज दिलबहार और कॉर्न पुलाव की रेसिपी

कुकिंग वर्कशॉप में वुमंस को सिखाई सब्ज दिलबहार और कॉर्न पुलाव की रेसिपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | पूज्य शंकर नगर शांति नगर सिंधी पंचायत वुमंस विंग की ओर से सोमवार को कुकिंग वर्कशॉप रखी गई। ट्रेनर आशा मत्थानी ने सब्ज दिलबहार और कॉर्न पुलाव सहित कई डिश बनाने की रेसिपी सिखाई। उन्होंने बताया कि सब्ज दिलबहार बनाने के लिए सब्जियों का चौरस पीस काट लें। फिर पैन में जीरा, लहसुन, अदरक डालकर भूनें। हल्का गुलाबी होने पर टमाटर डालकर भूनें। इसके बाद सब सब्जियां डालकर फ्राई करें। नमक, हल्दी भी डाल लें। कुछ देर बाद मलाई और पिसा हुआ मसाला डालकर ग्रेवी बनाएं। थोड़ा बटर भी मिक्स करें। उसके बाद सब्जी को बाऊल में डालें। हरा धनिया और क्रीम डालकर सर्व कर सकते हैं।

इसी तरह कॉर्न पुलाव बनाने के लिए पहले चावल धोकर उबाल लें और कॉर्न को भी उबाल लें। फिर पैन में तेल डालकर गर्म करके प्याज के साथ अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में हरी मिर्च, कटी हुई शिमला मिर्च और कॉर्न डालें। इसके बाद चावल और बटर डालकर 15 मिनट तक पकने दें। फिर रायते के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...