पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेयर डैमेज से हैं परेशान तो हर तीन महीने में कराएं ट्रीम, लगाएं सरसों तेल

हेयर डैमेज से हैं परेशान तो हर तीन महीने में कराएं ट्रीम, लगाएं सरसों तेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीर नगर महिला विंग की ओर से नारी शक्ति ट्रेनिंग का आयोजन महावीर नगर के संत बाबा आसूदाराम सत्संग हॉल में किया गया। ब्यूटी एक्सपर्ट अमृत कौर ने हेयर केयर और हेयर स्टाइल के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि हर तीन महीने में हेयर ट्रीम कराने से डैमेज हेयर की प्राॅब्लम दूर हो सकती है। हर हफ्ते सरसों तेल से हेयर मसाज करें और 45 मिनट के बाद हेयर वॉश कर लें। हेयर डैंड्रफ दूर करने के लिए दही में वन स्पून ऑयल, आधे नींबू का रस मिलाकर हेयर मसाज करें और कंघी करके हेयर वॉश कर लें। ट्रेनर ने फिश नॉट, मैशी बन, फ्रेंच रोल, फ्रंट पफ जैसे हेयर स्टाइल की ट्रेनिंग भी दी। इस मौके पर आकांक्षा राजपूत, सपना कुकरेजा, रेणु, जिया रहेजा सहित अन्य मौजूद रहीं।

Hair Care Workshop

खबरें और भी हैं...