रायपुर | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के एमबीबीएस-2018 का एंट्रेंस एग्जाम 26 और 27 मई को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे होगी। एम्स की परीक्षा देशभर में 171 शहरों में करवाई जाएगी। एम्स हर साल 800 से ज्यादा सीटों के लिए परीक्षा करवाता है। रायपुर के अलावा नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुबनेश्वर आदि शहरों में एम्स संचालित है।