अब बेल्ट सिर्फ जींस पर नहीं पहना जाता, बल्कि इसे साड़ी पर भी कैरी किया जाता है। ये डिफरेंट लुक तो देता ही है साथ ही स्टाइलिश भी लगता है। बेल्ट को बाॅडी टाइप के अकॉर्डिंग कैरी किया जाता है, ताकि यह दिखने में एलीगेंट लुक दे।
साड़ी के साथ मैचिंग बेल्ट और सिंपल बेल्ट लगाकर इसे एक डिफरेंट लुक दिया जा सकता है। साड़ी ट्रेडिशनल आउटफिट है, लेकिन नए फैशन के साथ इस ट्रेडिशनल वियर को और भी शानदार बनाया जा सकता है। बस इसके लिए आपको अपनी पसंद का एक बेल्ट चुनना होगा। इन दिनों साड़ी के साथ मैच करते बेल्ट का खासा क्रेज है। यह एक तरह से कमरबंद का काम करता है। वेडिंग फंक्शन और कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में गर्ल्स और वुमंस ये कैरी करना पसंद कर रही हैं।
ब्रोच स्टाइल बेल्ट
एलीगेंट लुक के लिए ब्रोच स्टाइल बेल्ट पहना जा सकता है। यह कमर पर सुंदर तो लगता ही है साथ ही ड्रेस को भी ग्रेस देता है। किसी पार्टी फंक्शन में यह आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होने का फील करवाएगा।
बॉडी टाइप बेल्ट
बॉडी शेप बेल्ट साड़ी के लुक को बेहद ग्लैमरस बना देता है। कुछ लोगों पर पतली और कुछ पर चौड़ी बेल्ट्स अच्छी लगती हैं। इससे फिगर हाईलाइट होता है और साड़ी को सपोर्ट मिलता है।
नॉटेड बेल्ट
नॉटेड बेल्ट को हमेशा बड़ा लेना चाहिए, ताकि नॉट बांधने में कोई प्रॉब्लम न हो। ये बहुत ही बोल्ड लुक देता है।
डबल फोल्ड बेल्ट
इस स्टाइल में दो बेल्ट्स को एक साथ या एक ही बेल्ट को डबल फोल्ड कर पहना जाता है। यह देखने में काफी आकर्षक लुक देता है। एक लंबे बेल्ट को कमर पर दो बार फोल्ड करके भी पहना जा सकता है।
स्कार्फ शेप बेल्ट
स्कार्फ शेप बेल्ट बहुत ही स्मार्ट लुक देता है। ये कलरफुल और कंफर्टेबल होता है। इसे कई तरीकों से पहना जा सकता है।