रायपुर| राज्य के चार खेलों के सात खिलाड़ियों को खेल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर वन विभाग में नौकरी मिली है। विभाग में सभी को खेल कोटे के आधार पर नौकरी मिली है। बैडमिंटन से राजीव कुमार सिंह व दीक्षा चौधरी, एथलेटिक्स से युधिष्ठिर कुमार व भुवनेश्वरी निषाद, टेबल टेनिस से सुरभि मोदी व आदित्य जैन को जबकि तैराकी से आकांक्षा भोई को चयनित किया गया है। सभी खिलाड़ी महासमुंद में बतौर वनरक्षक के तौर पर चुने गए हैं। खेल विभाग की ओर से नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाता है। इसके बाद भी अब तक 50 से अधिक खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल सकी है।