रायपुर| खेल विभाग की ओर से गर्वमेंट स्कूल नरदहा में 22 खेलों का समर कैंप लगाया गया है। 16 जून तक आयोजित कैंप में 100 से अधिक खिलाड़ियों को 22 अलग-अलग खेलों की बेसिक ट्रेनिंग के साथ सेल्फ डिफेंस की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। खेल को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए इस समर कैंप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में खो-खो, कबड्डी, बॉक्सिंग, टेनिस क्रिकेट, साइक्लिंग, मार्शल-आर्ट, किक-बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, कैरम सहित 22 खेल शामिल हैं। स्कूल के पीटीआई राकेश प्रधान ने बताया कि स्कूल में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट का अभाव है। लेकिन फिर भी क्षेत्र के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हर रोज नए खिलाड़ी कैंप में शामिल हो रहे है।