रायपुर| राजधानी की वुमेंस कबड्डी टीम ने स्टेट लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। छत्तीसगढ़ कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बालोद में आयोजित टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से सीनियर कैटेगरी में 50 मेंस और 12 वुमेंस टीम ने भाग लिया। सोमवार को वुमेंस कैटेगरी का फाइनल मुकाबला भिलाई और रायपुर के बीच हुआ। दोनों टीम के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। मैच के अंत में भिलाई 13-7 से विजयी रही। रायपुर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। रायपुर की डॉली ने बेस्ट रेडर का खिताब जीता। संजना बेस्ट कैचर रहीं।