अंडर-23 के ट्रायल में 15 खिलाड़ी
रायपुर| छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-23 टीम सिलेक्शन ट्रायल 22 से 25 मई तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय कैंप में राजधानी के 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। ट्रायल के बाद चार टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों के बीच आपस में मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद टीम बनेगी जो बोर्ड के मुकाबले खेलेगी। संघ की आेर से अंडर-23 का इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया जाता। इस कारण ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।