पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 35 कॉलोनियों में 2 लाख का वेरीफिकेशन 900 संदिग्ध मिले, 12 पर पहले से केस

35 कॉलोनियों में 2 लाख का वेरीफिकेशन 900 संदिग्ध मिले, 12 पर पहले से केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

राजधानी में क्राइम काे कम करने को लेकर पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। पुलिस उन आउटर की कालोनियांे में पहुंच रही है, जहां पर क्राइम करने के बाद अपराधी छुपते थे। उनको पुलिस तलाश रही है। यही नहीं, इस कॉलोनी में रहने वाले एक-एक रहवासी और उसके परिवार के पेशा से लेकर मूल पते तक की कुंडली तैयार की है। इससे जहां आउटर की कॉलोनियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है, वहीं क्रिमिनलों की चहलकदमी कम हो गई। दरअसल नए एसएसपी ने चार्ज संभालते ही आउटर की कॉलोनियों की तलाशी करने और उनकी डिटेल बनाने का प्लान तैयार किया। जनवरी से आउटर की कॉलोनियों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। साथ ही सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य निचली बस्तियों में पुलिस पहुंची। तलवार, चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया। इसी तरह कार्रवाई लगातार चल रही है।

शेष पेज 3 पर

2 लाख से ज्यादा लोगों की डिटेलिंग की गई

 आउटर की करीब 35 कॉलोनियों की 5 महीने में जांच की गई। इनमें करीब 900 संदेही पुलिस को मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान करीब 2 लाख रहवासी की डिटेल तैयार कर संबंधित थानों पर रिकॉर्ड रखा गया है। अमरेश मिश्रा, एसएसपी, रायपुर

खबरें और भी हैं...