पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए ब्लड डोनर्स की सूची बनाएगा अस्पताल पुरानी लिस्ट के नंबर किए जाएंगे अपडेट

नए ब्लड डोनर्स की सूची बनाएगा अस्पताल पुरानी लिस्ट के नंबर किए जाएंगे अपडेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने 19 मई के अंक में मेकाहारा में हर माह 15 मरीजों को रेयरेस्ट ब्लड की जरूरत 20 डोनर्स की सूची, जिनमें से 17 के मोबाइल नंबर ही बंद शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया था। टीम को मरीजों व उनके परिजनों से अंबेडकर अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने की जानकारी मिली थी। साथ ही जिस डोनर्स के नंबर बोर्ड में चस्पा किए गए थे, उनमें से 85 फीसदी से अधिक डोनर्स के फोन नहीं लग रहे थे। इस मामले की पड़ताल में टीम ने कई तरह की गड़बड़ी को उजागर भी किया था। जिसके बाद प्रबंधन उन सभी डोनर्स के मोबाइल नंबर हटाकर नया बोर्ड तैयार कर रहा है। उसमें केवल वही नंबर चस्पा किए जाएंगे, जिसमें डोनर्स मौके पर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर सकें। साथ ही बोर्ड में लिखे जा रहे कांटेक्ट नंबर भी आसानी से लग सकें।



follow-up

मेकाहारा अस्पताल में नए ब्लड डोनर्स की सूची बनाई जाएगी। बोर्ड में नए डोनर्स का नंबर चस्पा किया जाएगा। साथ ही नए नंबर भी जुड़ेंगे। इसके अलावा हेल्पडेस्क पर भी सुविधा मिलेगी। वहीं समस्या का समाधान हेल्पडेस्क के जरिए किया जाएगा।

डोनर्स को नहीं लगता कॉल

मेकाहारा अस्पताल में ब्लड डोनर्स की सूची चस्पा की गई है। उस सूची को अपडेट किया जाएगा। क्योंकि ज्यादातर कॉल नहीं लगते है। वहीं कुछ नंबर पहले से बंद है। इसके अलावा नई सूची में नए लोगों के नंबर भी जुड़ेंगे। सोशल मीडिया के नंबरों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया से जुड़े ग्रुप की जानकारी भी उसमें शामिल होगी।

नए ब्लड डोनर्स के नंबर किए जाएंगे चस्पा

 ब्लड डोनर्स के वह सभी नंबर जो लग नहीं रहे या बंद बता रहे हैं, उन सभी को हटाकर नया बोर्ड बना दिया जाएगा। जिसमें केवल वही डोनर्स शामिल रहेंगे जो अस्पताल मौके पर पहुंच जाएं, साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी आसानी से लग सके। डॉ. अविरल मिश्रा, ब्लड बैंक, मेकाहारा

हेल्पडेस्क पर भी मिलेगी सुविधा

ब्लड की आवश्यकता के लिए मरीजों को नीचे हेल्पडेस्क भी बनाई जाएगी। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह हेल्पडेस्क में बैठे कर्मचारी ब्लड के लिए जरूररतमंद बता सकते हैं। उनके द्वारा संबंधित अधिकारी को सूचना दी जाएगी। जिससे लोगों का समाधान हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...