पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40% स्ट्रीट पोल पर नहीं लगी एलईडी, जोनों से मांगी जानकारी

40% स्ट्रीट पोल पर नहीं लगी एलईडी, जोनों से मांगी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार को लोगों से मिली शिकायत मिली थी। टीम ने पड़ताल करके 6 अप्रैल के अंक में स्ट्रीट पोल पर 35 की जगह 18 वॉट की एलईडी लगाई 20 से ज्यादा वार्डो के एक हजार खंबों पर लाइट ही नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसमें खुलासा किया था कि निगम ने जिस एजेंसी को एलईडी लगाने का काम दिया। उसकी लापरवाही के चलते मानक के अनुरूप लाइटें स्ट्रीट पोल में नहीं लगाई गई। लिहाजा लोगों को मिलने वाली सुविधा को ही जिम्मेदारों ने अटका दिया है। काम में लापरवाही करने वाली एजेंसी से रिकार्ड की जानकारी नहीं मिलने से वार्डो की जनता को अंधेरे से निजात नहीं मिल पाई है।

काम देरी से करने पर देंगे नोटिस

 जिस एजेंसी को लाइट लगाने का काम दिया गया,उसने कम वाॅट के बल्ब लगाकर खानापूर्ति की। इसलिए काम बंद करने कहा गया। अभी तक कितने जगह लाइटें लगी इसका रिकार्ड भी नहीं मिला है। लोकेश चंद्रवंशी, प्रभारी, बिजली विभाग

DB Star

खर्च कम करने की गड़बड़ी

टीम ने पाया कि जिस एजेंसी को लाइटे बदलने और एलईडी लगाने काम दिया। उसने भी पुरानी की जगह नई लाइटें लगाने में गड़बड़ी कर दी। इसका खुलासा तब हुआ जब खबर प्रकाशित की गई। तब निगम के जिम्मेदारों ने संबंधित एजेंसी से कहां-कहां कितने वाॅट की लाइटें लगाई,इसकी जानकारी मांगी। मगर महीनेभर बाद भी एजेंसी और जोन के जिम्मेदारों ने रिकार्ड अपडेड नहीं किया।

इसलिए लगी कम लाइटें

वार्डो में लगाए जाने वाले एलईडी के काम को बंद करवा दिए जाने और जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अभी 40 फीसदी जगहों पर लाइटे नहीं लग पाई। जबकि 54 हजार खंबो में लाइट लगाने का काम दिया था। लेकिन 20 से ज्यादा वार्डो में एजेंसी ने लाइट ही नहीं लगा पाई। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

follow-up

खबरें और भी हैं...