पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेकाहारा के पास वाहनों की नो पार्किंग, साइन बोर्ड के पास ही खड़ी कर रहे बस

मेकाहारा के पास वाहनों की नो-पार्किंग, साइन बोर्ड के पास ही खड़ी कर रहे बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

शहर के नो पार्किंग जोन में भी वाहनों को खड़ी किया जा रहा है। मेकाहारा अस्पताल के पास शास्त्री चौक की ओर से आने वाली वाहनों की पार्किंग होती है। इस वजह से ट्रैफिक जाम भी होता है। इसलिए ट्रैफिक विभाग व नगर निगम ने नो पार्किंग का साइन बोर्ड लगाया है। उसी साइन बोर्ड के करीब ही बस व अन्य वाहनों को खड़ी कर दिया जाता है। बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। इसी तरह इस मार्ग में तीन जगहों पर साइन बोर्ड लगाया गया है। फिर भी कोई ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते।

DB Star

वहीं पर बना दिया बस स्टॉप

जिस स्थान पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है, वहीं से कुछ दूरी पर सिटीबस स्टैंड बना दिया गया है। इस वजह से निजी बस भी वहीं पर रूकती है। साथ ही ऑटो समेत कई वाहन भी खड़ी हो रही है। इसके अलावा निर्माण कार्य होने की वजह से सड़क भी सकरी हो गई है। लिहाजा ट्रैफिक जाम होने से लोग परेशान होते है।

photo story

03

नो-पार्किंग साइन बोर्ड

15

हजार ट्रैफिक वाल्यूम

04

ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी

थाने काे कार्रवाई के लिए बोलते हैं, कल से नहीं खड़े होंगे वाहन

 नो पार्किंग जोन में गाड़ी नहीं खड़ी की जा सकती। मेकाहारा के पास गाड़ी की पार्किंग पर बैन है। थाने को निर्देशित कर कार्रवाई की जाएगी। बलराम हिरवानी,एएसपी, ट्रैफिक, रायपुर

खबरें और भी हैं...