पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 हजार मकान, 300 पुलिस कर्मियों ने जांचे

4 हजार मकान, 300 पुलिस कर्मियों ने जांचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

अफसरों के मुताबिक प्रत्येक कॉलोनी की जांच के लिए एक सीएसपी, 3-4 थाना प्रभारी समेत 300 पुलिस फोर्स लगी थी। जांच के दौरान जिन मकानों में ताला बंद मिला, उसके मालिकों को नोटिस भेजकर पुलिस स्टेशन बुलाया गया। वहां उनसे पूछताछ कर ब्योरा दर्ज किया गया।

12 मकान मालिक पर दर्ज हुआ केस

अफसरों के मुताबिक आउटर की कॉलोनियों में बगैर पुलिस को सूचना दिए किराएदार रखने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ये मकान मालिक आउटर के मकान को किराए पर देकर शहर के भीतर के मकान में रहते थे। बीते 5 महीने में करीब 12 मकान मालिकों के आपराधिक केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

इन इलाकों में चला अभियान

अफसरों के मुताबिक बोरियाखुर्द, बोरियाकला, हीरापुर, दलदल सिवनी, धरमपुरा, गाजीनगर, कचना, बीरगांव, खमतराई, तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी, सितलरा इंड्रस्ट्रियल एरिया, सांकरा, धरसींवा समेत 35 काॅलोनियों में पुलिस 4 हजार मकानों तक पहुंची। यहां डेढ़ से दो लाख रहवासियों से पूछताछ की गई, जिसमें उनके कारोबार, निवास करने की अवधि, किराएदार की डिटेल इकट्ठा की गई।

फैक्ट फाइल

35 काॅलोनियांे की जांंच

900 संदेहियों की संख्या

04 हजार मकानों की जांच

02 लाख लोगों की बनी कुंडली

अपराध का ग्राफ गिरे इसलिए उठाया कदम

राजधानी में अपराध का ग्राफ कम हो इसलिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस अब ऐसे लोगांे पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है जो लोग किराए के लालच में बिना पूछ परख के ही किराएदार को रख लेते हैं।

खबरें और भी हैं...