टोयोटा ‘यारिस ’ कॉयजन टोयोटा में लॉन्च
रायपुर | टोयोटा मोटर की मिड साइज्ड सेडान सेगमेंट की कार यारिस की ऑफिशियली लॉन्चिंग सोमवार को काॅयजन टोयोटा में की गई। साथ ही दो व्हीकल्स की डिलिवरी दी गई। यह कार पेट्रोल इंजन में है, जिसमें मैन्युअल और ऑटोमेटिक का ऑप्शन मिलेगा। इस कार के मैन्युअल और ऑटोमेटिक मॉडल्स की कीमत 8.75 लाख से शुरू होकर 14.07 लाख रुपए तक है। कंपनी के मुताबिक यारिस एक लीटर में 17.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें एडवांस फीचर्स के साथ ज्यादा स्पेस मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, अलॉय व्हील, शार्क फिन एंटीना और रियर कैमरा है। साथ ही टचस्क्रीन नेविगेशन, फॉक्स लैदर सीट्स, क्रू कंट्रोल और सीवीटी में पैडल शिफ्ट जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए कार में 7 एयरबैग्स भी दिए गए हैं। यारिस की लॉन्चिंग पर कंपनी के अधिकारियों सहित कॉयजन टोयोटा के डायरेक्टर मुकेश सिंघानिया, आनंद सिंघानिया मौजूद थे।
अविनाश ग्रुप के कमर्शियल पर एसी, फर्नीचर फ्री
रायपुर | अविनाश ग्रुप लोगों को रायपुर व नया रायपुर में बिजनेस को साकार करने का अवसर दे रहा है। ग्रुप के विभिन्न कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में 150 से 4000 वर्गफीट के शॉप व ऑफिस स्पेस के विकल्प मौजूद हैं जिनमें 31 मई से पहले बुकिंग कराने पर आॅफिस फर्नीचर व एसी फ्री का आॅफर दिया जा रहा है। इसमें अविनाश टाईम्स स्क्वेयर, मेग्नेटो आफिजो, लाईफस्टाल इम्प्रेरसा,नेशनल काॅरपोरेट पार्क, श्याम प्लाॅजा के अलावा अविनाश लाॅजिस्टीक पार्क शामिल है, यह छत्तीसगढ़ का पहला लाॅजस्टीक पार्क है। अविनाश ग्रुप के प्रबंध संचालक ने बताया कि उनके सभी कमर्शियल प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से निर्मित है जो कि रायपुर एवं नया रायपुर के श्रेष्ठ व्यवसायिक परिसर में है आैर इकोनोमिक रेट में है। सभी प्रोजेक्ट शहर के प्रमुख व्यवसायिक महत्व की लोकेशन पर हैं आैर रेडी पजेशन व अंडर कंस्ट्रक्शन है। इनमें पार्किंग, लिफ्ट, पावर बैकअप जैसी सुविधाएं दे रहे हैं।
जेके टायर का शुद्ध लाभ
8 प्रतिशत बढ़ा
भोपाल | जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 31 मार्च, 2018 को समाप्त वित्त वर्ष के अपने परिणामों की घोषणा की। वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (परिचालन लाभ) 442 करोड़ और पीबीटी 250 करोड़ रहा। इस साल के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8272 करोड़ रुपए रहा। वहीं समेकित/ संयुक्त आधार पर वर्ष के लिए परिचालन लाभ 883 करोड़ और पीबीटी 107 करोड़ रहा। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा कि वर्ष 2017-18 में जेके टायर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी ने बड़े पैमाने पर उद्योग की तुलना में अधिक वृद्धि दर्ज की, जिसने जेके टायर को ट्रक, लाइट ट्रक, एससीवीए फार्म और ओटीआर टायर्स की श्रेणियों में उपस्थिति को बढ़ाने में मदद की। जेके टायर ने जो ट्रक, बस रेडियलाइजेशन किया है वो वर्ष के दौरान 47 फीसदी बढ़ा और उम्मीद है कि 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
ह्युंडई का मेगा मूवी शो
रायपुर | ह्युंडई मोटर इंडिया ने पीवीआर, मैग्नेटो मॉल में अपने कस्टमर्स को मूवी दिखाई। मेगा मूवी शो के लिए डीलर शिवनाथ ह्युंडई, शंकरा ह्युंडई व मंगलम ह्युंडई के कस्टमर्स को आमंत्रित किया गया था। सभी कस्टमर्स ने मूवी का आनंद लिया।