पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पादप बोर्ड ने डाबर के साथ किया अनुबंध

पादप बोर्ड ने डाबर के साथ किया अनुबंध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढ़ के कच्ची औषधीय पौधों से अब डाबर अपने आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार करेगा। इसके लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड और डाबर इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ। बोर्ड के सीईओ एके द्विवेदी और डाबर के अनुसंधान एवं विकास विभाग के प्रमुख डॉ जे एल एन शास्त्री ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर द्विवेदी ने कहा कि हम औषधीय उपज को डाबर कंपनी को उपलब्ध कराएंगे। इससे ग्रामीणों, वनवासियों और वन प्रबंधन समिति को औषधीय पौधा उपजों का उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा बिचौलियों से उनके शोषण पर अंकुश लगेगा। द्विवेदी ने बताया कि मई महीने के अंत में 4 अन्य हर्बल उत्पाद क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों पिरामल, इंडिको, हिमालया और सामीलैब बैंगलोर से एमओयू संभावित है।

खबरें और भी हैं...