पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेडिशनल गेटअप में स्टूडेंट्स ने की दीक्षांत की रिहर्सल, उप राष्ट्रपति देंगे डिग्री मेडल

ट्रेडिशनल गेटअप में स्टूडेंट्स ने की दीक्षांत की रिहर्सल, उप-राष्ट्रपति देंगे डिग्री-मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह आज बुधवार को होगा। इससे पहले मंगलवार को स्टूडेंट्स के लिए रिहर्सल प्रोग्राम रखा गया। रिहर्सल पूरी तरह से दीक्षांत समारोह की तर्ज पर हुई। स्टूडेंट्स ने ट्रेडिशनल गेटअप में पगड़ी पहनकर स्टेज से डिग्री ली। तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शामिल होंगे। समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स को सुरक्षा के लिहाज से 8:30 बजे आने के निर्देश दिए गए हैं। दीक्षांत में 2014-16 और 2015-17 के 23 रिसर्चर को एम. फिल, 122 को पीजी और 104 को ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाएगी। 19 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

ट्रेडिशनल गेटअप पहली बार: पहली बार दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता विवि के स्टूडेंट्स गाउन की जगह ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आएंगे। बॉयज कुर्ता-पायजामा और गर्ल्स कोसा साड़ी पहनकर शामिल होंगी। यूनिवर्सिटी का नाम लिखा साफा और गुलाबी कलर की पगड़ी पहनकर स्टूडेंट्स डिग्री लेंगे।

विपाशा को है जेनेटिक डिसआॅर्डर, रोज मां के साथ आती थीं पढ़ने, आज मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री: भिलाई की रहने वाली विपाशा भट्टाचार्या को जेनेटिक डिसआॅर्डर है। उन्हें चलने में दिक्कत है। बच्ची के साथ समय बिताने और उसका ख्याल रखने के लिए पिता गौतम भट्टाचार्या 10 साल पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं। मम्मी हेमलता भट्टाचार्या भी नौकरी से रिजाइन कर बेटी को पोस्ट ग्रेजुएशन कराने के लिए डेली भिलाई से रायपुर अपडाउन करती हैं। उन्होंने बताया कि हमारी इकलौती बेटी विपाशा को की-बोर्ड बजाने का शौक है। बीएसपी के कई कार्यक्रमों में स्टेज परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। उसे जर्नलिज्म में करियर बनाने का मन था। आखिर वो कामयाब रही।

इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल

एम. फिल- मनोज भट्ट, बिचित्रानंद पंडा, योगेश वैष्णव, सुमेधा चौधरी।

पोस्ट ग्रेजुएशन- हर्षित शर्मा, रविशंकर शर्मा, जुलिएट मोटवानी, शुभम रॉय, तनुज भवर, दीक्षा यादव, अर्चना चौहान, व्योमकेश पांडेय, प्रवीण कुमार, अमरकांत गुप्ता, योगिनी दीपक हाटे, वर्षा शर्मा, दीप्ति साहू।

ग्रेजुएशन- प्रथमेश त्रिपाठी, पार्थ शर्मा।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत आज, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू होंगे शामिल

रिहर्सल के दौरान विपाशा को डिग्री देते विवि के कुलपति मानसिंह परमार।

खबरें और भी हैं...