पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैरेंट्स सैनिक बनना चाहता है बेटा पर हाइट कम, हमें दोषी मान बात तक नहीं करता, क्या करें? काउंसलर कद नहीं रखता मायने, बन सकता है IAS

पैरेंट्स- सैनिक बनना चाहता है बेटा पर हाइट कम, हमें दोषी मान बात तक नहीं करता, क्या करें? काउंसलर- कद नहीं रखता मायने, बन सकता है IAS

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रोज सैकड़ों पैरेंट्स और स्टूडेंट्स कॉल कर एक्सपर्ट्स से अपने इंट्रेस्ट और रिजल्ट के आधार पर करियर ऑप्शन डिस्कस कर रहे हैं। जिन बच्चों का रिजल्ट किसी भी कारणवश रोका गया है, उनके पैरेंट्स रिजल्ट रोकने की वजह जानने, रीवैल के फॉर्म कहां से मिलेगे, एक सब्जेक्ट का रीवैल करवाने कितने रुपए लगेंगे जैसी जानकारी के लिए कॉल कर रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे स्टूडेंट भी कॉल कर रहे हैं, जिनकी बातें सुनकर काउंसलर्स भी हैरान हैं। मसलन, एक बच्चा अपने माता-पिता से बात तक नहीं करता। वजह है उसकी हाइट कम होना। पैरेंट्स की तरह बच्चे की हाइट भी कम है, जिसकी वजह से वो सेना में बतौर सैनिक शामिल होने का सपना पूरा नहीं कर सकता। 12वीं में 85 परसेंट हासिल करने वाले इस स्टूडेेंट ने हेल्पलाइन पर कॉल कर कहा- सर मैं सैनिक बनना चाहता हूं, लेकिन मेरी हाइट कम है, क्या करूं? इसके बाद पैरेंट्स ने भावुक होकर काउंसलर को बताया कि हाइट कम होने के लिए बच्चा उन्हें दोषी मानता है। हमसे बात तक नहीं करना चाहता। कहता है- तुम लोगों के कारण ही मेरी हाइट कम है। इतना कहकर पैरेंट्स फफककर रोने लगे। काउंसलर ने समझाया कि शरीर भगवान की देन है। हाइट कम होने में पैरेंट्स का कोई कसूर नहीं है। पैरेंट्स ने तो तुम्हें इस काबिल बनाया है कि तुम 85 परसेंट ला सके हो। हाइट कम होने के बावजूद दुनियाभर में नाम कमाने वाले सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियों का उदाहरण देकर स्टूडेंट का हौसला भी बढ़ाया गया। काउंसलर ने बताया कि देशसेवा करना है तो सेना के अलावा आईएएस भी बन सकते हैं। इसमें हाइट आड़े नहीं आएगी। बतौर एक्सपर्ट नागेन्द्र दुबे, वर्षा वरवंडकर, अर्चना वर्मा, भारती श्रीवास, अल्का दानी स्टूडेंट्स को गाइड कर रहे हैं।

बस्तर के कई स्टूडेंट चेक नहीं कर पाए हैं रिजल्ट

नक्सल प्रभावित इलाकों के कई स्टूडेंट अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाए हैं। स्टूडेंट कॉल कर रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट की जानकारी मांग रहे हैं। इन इलाकों के स्टूडेंट को जेईई, नीट, क्लैट जैसे एंट्रेंस एग्जाम की जानकारी भी नहीं है। काउंसलर्स ने बताया कि कई स्टूडेंट को ये तक नहीं पता कि 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए कौन-सा एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।

10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की हेल्पलाइन, स्टूडेंट रीवैल की प्रोसेस जानने और करियर गाइडेंस के लिए कर रहे कॉल, कई अटपटे सवालों से काउंसलर भी हैरान

Career Helpline

माशिमं के हेल्पलाइन सेंटर में कॉल रिसीव करते काउंसलर।

रीवैल के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

रीवैल फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 24 मई

एक सब्जेक्ट रीवैल के लिए फीस: 100 रुपए

रीवैल कौन करवा सकता है: 20 से 80 मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट रीवैल करवा सकते हैं। 20 से कम और 80 से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट्स रीवैल नहीं करवा सकेंगे। वो सिर्फ रीटोटलिंग यानी मार्क्स की गिनती करवा सकेंगे।

कम हाइट के बावजूद ये हैं सक्सेस

2 फीट 6 इंच की ज्योति अमेरिका में भी पाॅपुलर | 16 दिसंबर, 1993 को नागपुर में जन्म लेने वाली 24 साल की ज्योति आमगे की हाइट तकरीबन 2 फीट 6 इंच है। साल 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनका नाम दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला के रूप में दर्ज किया था। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर चुकी ज्योति इंडियन टीवी शो के अलावा हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 6 में बतौर गेस्ट शामिल हो चुकीं ज्योति इटैलियन शो भी होस्ट कर चुकी हैं। अमेरिकन हॉरर स्टोरी के चौथे सीजन में काम करने के लिए वे अमेरिका में पॉपुलर हैं।

सचिन तेंदुलकर | भारत र| से सम्मानित क्रिकेटर सचिन को लाेग भगवान तक कहते हैं। कम हाइट के सचिन के सामने लंबी हाइट के बॉलर भी टिक नहीं पाते। टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले वर्ल्ड के अकेले खिलाड़ी हैं। उनके बनाए कई रिकॉर्ड तोड़ना आज भी नामुमकिन लगता है।

3 फीट 2 इंच की आरती आज हैं आईएएस | देहरादून में जन्मी महज 3 फीट 2 इंच की आरती डोगर आज आईएएस हैं। 2006 बैच की आईएएस ऑफिसर आरती की बीकानेर में बतौर कलेक्टर स्वच्छता के कामों के लिए पीएमओ तक सराहना कर चुका है। उन्हें स्टेट लेवल से लेकर नेशनल लेवल तक के कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

राजपाल यादव | बालीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव की हाइट 5 फीट 3 इंच है। 46 साल के राजपाल ने थिएटर का कोर्स किया। टीवी शो मुंगेरी के भाई नौरंगी लाल से अभिनय की शुरुआत की। अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके राजपाल सक्सेस कॉमेडियन हैं।

खबरें और भी हैं...