- Hindi News
- National
- सिपेट के 28 कैंपस में एडमिशन प्रोसेस हुई शुरू कैंडिडेट्स 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन
सिपेट के 28 कैंपस में एडमिशन प्रोसेस हुई शुरू कैंडिडेट्स 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर | सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) के देशभर में स्थित 28 कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां से डिप्लोमा, पोस्ट डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कर सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक किए जा सकेंगे। 30 जून को टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। एक जुलाई को कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा और अगस्त से नया शिक्षण सत्र शुरू होगा। एग्जाम के जरिए डेढ़ साल के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेस्टिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन विद कैड, कैम सहित डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में प्रवेश दिया जाएगा।