कोलंबिया ग्लोबल स्कूल की साक्षी एवं मुस्कान ने साउथ एशियन
कोलंबिया ग्लोबल स्कूल की साक्षी एवं मुस्कान ने साउथ एशियन योग स्पोर्ट्स में गोल्ड जीता
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड ने सेलिब्रेट किया मदर्स डे
रायपुर | ज्वेलरी रीटेल चेन स्टोर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड ने इस बार मदर्स डे संजीवनी आेल्ड ऐज होम में जाकर सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर सेन्को के स्टॉफ ने केक काटकर सेलिब्रेशन किया आैर कई फन एक्टिविटीज भी आर्गनाइज की। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस. सेन का कहना है कि सेन्को गोल्ड एंड डायमंड की आेर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्य आैर पहल किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के संजीवनी आेल्ड ऐज होम में हमने मदर्स डे मनाया।
रायपुर | पोखरा नेपाल में 4 से 6 मई तक आयोजित द्वितीय साउथ एशियन योग स्पोर्ट्स में कोलंबिया ग्लोबल स्कूल की साक्षी व मुस्कान ने 12 वर्ष की कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। छह देशों की भागीदारी रही इस प्रतियोगिता में भारत ओवरआॅल विजेता रहा। संस्थान के अध्यक्ष किशोर जादवानी, सचिव हरजीत सिंह हुरा, डायरेक्टर रविंदर हुरा एवं प्राचार्य इवोन स्मिथ ने छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का विषय है।