10वीं और 12वीं में 100 से ज्यादा को मिले 90 प्लस परसेंट
रायपुर | आईसीएसई ने 10वीं और आईएससी ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। दोनों क्लासेस मिलाकर शहर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स को 90 प्लस परसेंट मिले। इसमें 10वीं की हरशिखा पुंगला को 96.2%, मोहम्मद सयान खान को 95.2%, प्रत्यूष गोयनका को 93%, प्रथम खंडेलवाल को 95%, नंदिनी अग्रवाल 81%, कनिष्का अग्रवाल 77%, अनुष्का वाजपेयी 82%, मैत्री जैन को 77.8 परसेंट हासिल हुए हैं। शहर में इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त चार स्कूलों में पढ़ाई कर रहे ये स्टूडेंट अब मैथ्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम से आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे।