पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वॉरियर्स की एक रन से रोमांचक जीत, शैलेंद्र और शिवेंद्र चमके

वॉरियर्स की एक रन से रोमांचक जीत, शैलेंद्र और शिवेंद्र चमके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| विलो वॉरियर्स ने पार्थ प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में स्मैशर्स को रोमांचक मुकाबले में एक रन से शिकस्त दी। कबीर नगर क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में विलो वॉरियर्स ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। कप्तान शैलेंद्र पांडे ने 33 रन और आहिल ने 24 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी स्मैशर्स की टीम 10 ओवर में आठ विकेट पर 79 रन बना सकी। मनीष ने सात गेंद में सर्वाधिक 17 रन बनाए। शिवेंद्र ने शानदार चार विकेट झटके। शैलेंद्र पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...