- Hindi News
- National
- गोवा नेशनल गेम्स: खेल संघों ने नहीं दी जानकारी, उद्योग से मदद लेने की तैयारी
गोवा नेशनल गेम्स: खेल संघों ने नहीं दी जानकारी, उद्योग से मदद लेने की तैयारी
छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक में 36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में न्यू सर्किट आउट में हुई बैठक में गोवा में दिसंबर में प्रस्तावित गेम्स के लिए लगने वाले कैंप के लिए तेजी लाने काे कहा गया।
पिछले दिनों खेल संघों से इस बारे में कैंप को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन आधा दर्जन खेल संघ के अलावा अब तक किसी ने कैंप में खिलाड़ियों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाएं। इस बारे में जानकारी नहीं दी है।
Olympic Meeting
ओलिंपिक संघ की बैठक में खेल संघों से मांगी गई रिपोर्ट
अच्छे कोच की है जरूरत
राजधानी में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल मैदान, हॉकी एकेडमी, तीरंदाजी एकेडमी सहित कई सुविधाएं तैयार को चुकी हैं। लेकिन अब तक विभाग की ओर से हॉकी को छोड़कर अन्य खेल के स्थाई कोच नहीं रखे जा सके हैं। विभाग के पास वर्तमान में केवल सात ही कोच हैं। नेशनल गेम्स से पहले खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए अधिक से अधिक कोच की जरूरत है। विभाग जल्द 15 कोच की भर्ती करने जा रहा है।
ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजे जाएंगे खिलाड़ी
बैठक में निर्णय लिया गया है कि नेशनल गेम्स की तैयारियों के लिए यदि किसी खिलाड़ी या टीम को तैयारी के लिए राज्य के बाहर भी जाना है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कोच, खेल सामग्री, हॉस्टल सहित अन्य सुविधाएं भी खेल विभाग देगा। इसके अलावा कुछ खेल संघों को मदद देने के लिए बड़े उद्योग से भी बात चल रही है। खेल सचिव आर प्रसन्ना ने कहा कि हम जल्द इस पर कोई निर्णय लेंगे। जिससे खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसके अलावा 23 जून को होने वाले ओलिंपिक दिवस पर रेस का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संजय मिश्रा, बशीर अहमद खान, गुरुचरण सिंह हाेरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।